ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

चोरों ने की ट्रैफिक कर्मी की बाईक चोरी

चोरों ने की ट्रैफिक कर्मी की बाईक चोरी

हापुड़।

कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित तहसील चौपला पर राम बारात की यातायात व्यवस्था में तैनात पीआरडी जवान की चोरों ने बाइक पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली नगर में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव दोयमी निवासी सुमित शर्मा ने बताया कि वो हापुड़ पीआरडी में तैनात है। शनिवार को राम बारात में यातायात व्यवस्था के चलते तहसील चौपला पर ड्यूटी लगी थी। बाइक को एक ढाबा के बाहर खड़ा करके ड्यूटी में व्यस्त हो गया था। जब ड्यूटी से वापस आने पर बाइक नहीं मिली,जिसको काफी ढूंढने का प्रयास किया लेकिन बाइक का पता नहीं चल पाया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आस पड़ोस में लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस देख रही हैं जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page