News
कड़ी सुरक्षा के बीच जनपद में पढ़ी गई जुम्मे की नमाज ,की अमन चैन की दुआएं
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/03/screenshot_2024-03-29-16-20-00-05_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a47E23317915095266119346-300x298.webp?resize=300%2C298&ssl=1)
हापुड़।
पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की मौत के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार को शहर की विभिन्न मस्जिदों में रमजान के जुमे पर नमाज अदा की।
जनपद सहित हापुड़ की आवास विकास कालोनी स्थित मस्जिद उस्मान गनी,एक मीनार मस्जिद, बुलंद शहर रोड स्थित बड़ा मदरसा और जामा मस्जिद समेत ग्रामीण क्षेत्र के मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुम्मे की नमाज अदा की गई।
जुम्मे की नमाज को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। वहीं मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर पुलिस ने जिले को हाई अलर्ट मोड पर रखा है।
एएसपी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि हापुड़ में जुम्मे की नमाज सकुशल अता की गई है। हालांकि पुलिस कड़ी निगरानी कर रही है।
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/03/screenshot_2024-03-15-12-32-31-42_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a47E23475487909548040856-300x151.webp?resize=300%2C151&ssl=1)
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/03/screenshot_2024-03-15-12-32-06-51_7352322957d4404136654ef4adb645047E21851469891739105577-300x173.webp?resize=300%2C173&ssl=1)