एक लाख के इनामी बदमाश रोहित को STF और पिलखुवा पुलिस ने किया गिरफ्तार

एक लाख के इनामी बदमाश रोहित को STF और पिलखुवा पुलिस ने किया गिरफ्तार
हापुड़। STF यूनिट लखनऊ और थाना पिलखुवा की संयुक्त टीम ने तंमचें के बल पर लूट के मामले में फरार चल रहे एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।
एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि पिलखुवा क्षेत्र में पिछले साल कर्मचारियों का वेतन लेकर जा रहे एक कम्पनी के कर्मचारी से 73 हजार रुपए की लूट रोहित ने की थी ।
मुखबिर की सूचना पर टीम ने NH-09 पर पिलर नंबर 20 के पास घेराबंदी कर उसे बदमाश रोहित निवासी विकास नगर, थाना खुर्जा नगर, जनपद बुलंदशहर को गिरफ्तार कर लिया। वह पिलखुवा थाने के लूट के मुकदमे में काफी समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
एएसपी ने बताया कि रोहित शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ अलीगढ़, बुलंदशहर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर और हापुड़ में हत्या, चोरी, लूट, डकैती, गैंगस्टर एक्ट सहित 2.5 दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह कई जिलों की पुलिस को वांछित था।















