ई-रिक्शा में छूटा पांच लाख रुपए के जेवरात व नगदी भरा बैग पुलिस ने करवाया बरामद, पीड़ित महिला ने जताया पुलिस का आभार

ई-रिक्शा में छूटा पांच लाख रुपए के जेवरात व नगदी भरा बैग पुलिस ने करवाया बरामद, पीड़ित महिला ने जताया पुलिस का आभार
हापुड़ । थाना हापुड़ क्षेत्र में अपनी रिश्तेदारी में आई एक महिला का ई-रिक्शा में नगदी व पांच लाख रुपए से भरा बैग छुट गया। जिससे परेशान महिला ने ट्रैफिक पुलिस से बरामद करने की गुहार लगाई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से ई-रिक्शा को ढूंढकर नगदी व जेवरात से भरा थैला वापस करवा दिया।
जानकारी के अनुसार एक महिला रिश्तेदार के यहां आई थी। वह ई-रिक्शा से मेरठ जाने के लिए निकले। तहसील चौराहे पर उतरने के दौरान वह अपना अन्य सामान साथ ले गए, पर एक बैग ई-रिक्शा में ही रह गया। बैग में पांच लाख आभूषण व करीब 30 हजार रुपये रखे हुए थे। काफी तलाश के बाद उन्होंने
नगर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। यातायात प्रभारी के निर्देश पर तहसील चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज से ई-रिक्शा का नंबर पता चला। इस पर पुलिस गांव मुरादपुर के ई-रिक्शा चालक कृष्ण कुमार तक पहुंची। पुलिस चालक को यातायात कार्यालय लेकर पहुंची, जहां बैग सुरक्षित मिला। पुलिस ने महिला को उनका बैग वापस सौंपा। जिससे महिला ने पुलिस का आभार जताया।











