M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

इनरव्हील क्लब हापुड़ की नई अध्यक्षा बनीं श्वेता जैन, पौधा वितरण और सिलाई मशीन भेंट

इनरव्हील क्लब हापुड़ की नई अध्यक्षा बनीं श्वेता जैन, पौधा वितरण और सिलाई मशीन भेंट

हापुड़। इनरव्हील क्लब हापुड़ का पद ग्रहण समारोह सीनियर मेंबर किरण क्लेयर के निवास पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ।

पूर्व अध्यक्षा शुभांगी अग्रवाल ने कॉलर पहनाकर वर्ष 2026-27 के लिए नव निर्वाचित अध्यक्षा श्वेता जैन को क्लब का कार्यभार सौंपा। श्वेता जैन ने नई टीम से परिचय कराया। सचिव मानसी अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रियंका कंसल, कोषाध्यक्ष मिलन अग्रवाल, आईएसओ अलका बंसल और क्लब एडिटर डॉ. पूनम ग्रोवर को जिम्मेदारी दी गई।

अध्यक्षा श्वेता जैन ने कहा कि वर्ष की थीम “Grow and Flourish” को ध्यान में रखते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में काम किया जाएगा।

इस अवसर पर सभी सदस्यों को पौधे भेंट किए गए। एक जरूरतमंद महिला को स्वरोजगार के लिए सिलाई मशीन भी दी गई। नई सदस्य डॉ. रोमशा वशिष्ठ का पिन लगाकर क्लब में स्वागत किया गया।



कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. वीणा अग्रवाल, डॉ. पूनम पाठक, मधु अग्रवाल, श्वेता माहेश्वरी, सोनल जैन, सीमा अग्रवाल, डॉ. हीना आहूजा सहित सभी सदस्यों का सहयोग रहा।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page