M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

इंटर  कॉलेज में लैब के अंदर मिले प्रवक्ता का शव का मामला, मौत से पहले भेजा था कर्ज का नोट, तीन  माह बाद  दर्ज हुई एफआईआर 

इंटर  कॉलेज में लैब के अंदर मिले प्रवक्ता का शव का मामला, मौत से पहले भेजा था कर्ज का नोट, तीन  माह बाद  दर्ज हुई एफआईआर
 हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)।
 थाना हापुड़ क्षेत्र स्थित एक  इंटर कॉलेज की प्रयोगशाला में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले कृषि विज्ञान प्रवक्ता के मौत के मामलें में परिजनों ने कालेज के चार स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के मेरठ रोड़ स्थित शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज में रविन्द्र कुमार  कृषि विज्ञान प्रवक्ता थे। 20 मार्च 2026 को वह कॉलेज की प्रयोगशाला में मृत पाए गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर प्रयोगशाला में ताला लगा दिया था।
मृतक के बेटे मुजफ्फरनगर निवासी प्रभात आर्य  ने बताया कि उनके पिता ने 19 मार्च 2026 को अपने मित्र को व्हाट्सएप पर एक हस्तलिखित नोट की फोटो भेजी थी। उस नोट में कॉलेज के हेड क्लर्क तरुण वत्स पर 14 लाख रुपये, कर्मचारी राहुल पर 2.5 लाख रुपये और ऋषभ गोयल व विजय गोयल निवासी मोदीपुरम मेरठ का जिक्र था।
परिजनों का आरोप है कि 16 अप्रैल 2026 को लगभग एक महीने बाद दरोगा प्रयोगशाला का ताला खोलने पहुंचे। स्कूल स्टाफ और परिजनों की मौजूदगी में जांच हुई। उस समय लॉकर में वही हस्तलिखित पर्ची मिली, जिसकी फोटो व्हाट्सएप पर भेजी गई थी। आरोप है कि दरोगा वह पर्ची अपने साथ ले गए।जिसको लेकर तीन माह पूर्व एफआईआर दर्ज करवाने को तहरीर दी थी।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page