प्रेमजाल में फंसाकर दूसरे समुदाय के युवक ने युवती से नोटरी से की लव-मैरिज, धर्मपरिवर्तन ना करने पर मारपीट कर निकाला , रिपोर्ट दर्ज

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेशर क्षेत्र निवासी एक दूसरे समुदाय के युवक ने दिल्ली की एक हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसाकर नोटरी से विवाह किया और धर्म-परिवर्तन ना करने पर गर्भवती पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया।
पीड़ित महिला ने बताया किउसकी मुलाकात गढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई। युवक ने उसको प्रेमजाल में फंसा लिया। उसके बाद वह उसको गढ़ लेकर आया और नगर के आदर्श नगर में रहने लगा। वर्ष 2025 में उससे नोटरी करते हुए शादी कर ली। अब वह करीब सात माह की गर्भवती है उसने आरोपी से अपने परिवार के लोगों के पास ले जाने के लिए कहा तो आरोपी ने उससे धर्म परिवर्तन करने के लिए दवाबबनाया। उसने ऐसा करने से मना किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और छोड़ कर चला गया। पीड़िता ने बताया कि अब आरोपी ने किसी अन्य महिला से अपना निकाह कर लिया। पीड़िता वह पर गई तो आरोपियों ने उसको जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि महिला ने पति द्वारा दूसरा निकाह किए जाने की शिकायत की गई थी, उसपर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। धर्म परिवर्तन की कोई शिकायत नहीं मिली है मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।











