fbpx
ATMS College of Education
News

अयोध्या,देवगढ़,नैमिषारण्य,कुशीनगर,सारनाथ जैसे तीर्थस्थल उत्तर प्रदेश देवभूमि बनाते हैं – अनिल वाजपेयी

हापुड़। दोयमी रोड स्थित आवासीय वृद्धाश्रम में उत्तरप्रदेश स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया।
समारोह की अध्यक्षता कर रहे प्रख्यात कवि डा अनिल बाजपेई एवं मुख्य अतिथि समाजसेवी ने दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि अलका ने कहा कि उत्तर प्रदेश सचमुच उत्तम प्रदेश है।यह देवों की भूमि है। इस पावन धरती पर देवों ने जन्म लिया है। 24जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश नाम रखा गया था। इससे पूर्व इसका नाम यूनाइटेड प्रोविंस था।


अध्यक्षता करते हुए डा अनिल बाजपेई ने कहा इस पावन भूमि पर राम एवं कृष्ण जन्में हैं। शक हूण कुषाण, यवन , तुर्क तातार फ्रांसीसी पुर्तगाली अंग्रेज कितनों ने भारत पर आक्रमण किया मगर वे हमारी संस्कृति को नष्ट नहीं कर पाए क्योंकि हमारे महानायक राम एवं कृष्ण हैं। यह और भी गर्व एवं गौरव का विषय है कि जिस प्रदेश में हम रह रहे हैं ये महानायक उत्तर प्रदेश में ही जन्मे हैं।अयोध्या,देवगढ़, नैमिषारण्य,कुशीनगर,सारनाथ जैसे तीर्थस्थल उत्तर प्रदेश देवभूमि बनाते हैं।
वृद्धाश्रम की संचालिका पूनम ने भी स्थापना दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि काशी मथुरा प्रयाग तीर्थस्थल उत्तर प्रदेश को पूज्यनीय भूमि बनाते हैं।
प्रबंधक विनीत ने सभी अतिथियों को बुके भेंटकर सम्मानित किया।

Menmoms Sajal Telecom JMS Group of Institutions
Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page