अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा ने की नई नियुक्तियां, मोहनी शर्मा बनीं मेरठ मंडल अध्यक्ष, ममता शर्मा को हापुड़ की कमान

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा ने की नई नियुक्तियां, मोहनी शर्मा बनीं मेरठ मंडल अध्यक्ष, ममता शर्मा को हापुड़ की कमान
हापुड़। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा संगठन ने महिला प्रकोष्ठ में दो महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी के आदेश पर पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंडित विजेंद्र शर्मा ने श्रीमती मोहनी शर्मा को मंडल अध्यक्ष मेरठ महिला प्रकोष्ठ और श्रीमती ममता शर्मा को जिला अध्यक्ष हापुड़ महिला प्रकोष्ठ नियुक्त किया है।
संगठन को मिलेगी मजबूती
पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र शर्मा ने बताया कि दोनों महिला पदाधिकारी सामाजिक कार्यों में लंबे समय से सक्रिय हैं। इनकी नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और महिला प्रकोष्ठ और अधिक मजबूत होगा। संगठन का उद्देश्य ब्राह्मण समाज की महिलाओं को एकजुट कर उनके शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए काम करना है।
पदाधिकारियों ने दी बधाई
नियुक्ति की घोषणा के बाद संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। पंडित विजेंद्र शर्मा ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि मोहनी शर्मा और ममता शर्मा के नेतृत्व में मेरठ मंडल और हापुड़ जिले में महिला प्रकोष्ठ का विस्तार तेजी से होगा। दोनों पदाधिकारी समाज हित में पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।
समाज सेवा का लिया संकल्प
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष मोहनी शर्मा और जिला अध्यक्ष ममता शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष का आभार जताया। दोनों ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका वे पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगी। महिलाओं को संगठन से जोड़कर उनकी समस्याओं के समाधान और समाज सेवा के लिए लगातार काम किया जाएगा।











