News
अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, चोरी की ईको कार बरामद, 48 मुकदमें दर्ज

अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, चोरी की ईको कार बरामद, 48 मुकदमें दर्ज
हापुड़(यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)। थाना हापुड़ पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई ईको कार बरामद हुई है।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि पुलिस ने चैकिंग के दौरान आनंद विहार बिजली घर से ग्राम सबली को जाने वाले रास्ते से एक कार सवार संदिग्ध बुलन्दशहर निवासी संजय उर्फ संजू उर्फ दीपक को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी एनसीआर क्षेत्र और अन्य जनपदों व राज्यों से डिमांड पर वाहन चोरी कर उन्हें बेचकर मोटा मुनाफा कमाता था।











