M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

अंडरपास या ओवर ब्रिज हेतु रेलवे विभाग के जूनियर इंजीनियर ने किया सर्वे, गंगा एक्सप्रेसवे पर गांव हिम्मतपुर के निकट रुकी सर्विस रोड

हापुड़।

भारतीय किसान यूनियन व ग्रामीणों गंगा एक्सप्रेसवे पर गांव हिम्मतुपर के निकट सर्विस रोड रुकने पर अंडरपास या ओवर ब्रिज बनवाने की मांग भाजपा सांसद के समक्ष उठाई थी। बुधवार को रेलवे विभाग के इंजीनियरों ने भाकियू पदाधिकारियों को साथ लेकर सर्वे करने का कार्य किया। जिससे ओवर ब्रिज या पुल बनने की संभावना भी प्रबल हुई है।

जनपद से गुजर रहे गंगा एक्सप्रेसवे पर हिम्मतपुर गांव के निकट जो सर्विस रोड रेलवे लाइन होने के कारण रुकी हुई थी,जिसको राष्टï्रीय राजमार्ग-9 तक मिलाने के लिए काफी समय से मांग चली आ रही थी। जिसके लिए भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष पवन हूण गुर्जर ने अमरोहा मुक्तेश्वर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद कंवर सिंह तंवर को क्षेत्र की इस समस्या को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया था। उसी ज्ञापन को सासंद ने संलग्न कर केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को अवगत कराया।

रेलवे विभाग की ओर से गंगा एक्सप्रेसवे पर सर्विस रोड को पूरा करने के लिए रेलवे लाइन पर अंडरपास या पुल जो भी संभव हो इसका सर्वे करने के लिए जूनियर इंजीनियर अनुज कुमार आये थे।

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष पवन हूण ने बताया कि उक्त मांग उनकी पिछले काफी दिनों से चली आ रही है। ओवर ब्रिज या अंडरपास बनने से क्षेत्र के 60 गांवों की जनता लाभान्वित होगी।



इस मौके पर भाकियू अराजनैतिक जिलाध्यक्ष पवन हूण गुर्जर,रवि भाटी,संजय बंसल,वीरेंद्र नेताजी,धर्मेंद्र आदि उपस्थित रहे।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page