M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

हापुड़ में मिशन शक्ति अभियान की धज्जियां उड़ानें व युवती के छेड़खानी व गोली मारनें की धमकी देनें का आरोपी पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार

हापुड़।
पुलिस लाइन में तैनात सिपाही ने खाकी को दागदार कर दिया। आरोप है कि सिपाही ने गैस एजेंसी पर काम करने वाली एक युक्ति को फोन करके परेशान किया। साथी उससे अश्लील हरकत भी की। विरोध करने पर उसे गोली मारने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी।

थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती गांव असौड़ा की एक गैस एजेंसी पर काम करती है। युवती का आरोप है कि आठ महीने पहले मनीष नाम का युवक एजेंसी पर गैस सिलेंडर के लिए आया। मनीष गैस एजेंसी के पास ही किराए पर रहता है और सिपाही है। फिलहाल उसकी तैनाती मेरठ रोड स्थित पुलिस लाइन में हैं।
मनीष ने किसी प्रकार युवती का मोबाइल नंबर ले लिया और उसे परेशान करने लगा। आरोप है कि सिपाही युवती से अश्लील बातें करने लगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि आरोपी सिपाही शादीशुदा हैं। युवती ने किसी प्रकार सिपाही की पत्नी को इस बात की जानकारी दी। पत्नी से शिकायत करने पर सिपाही आग बबूला हो गया और पीड़ित युवती को गोली मारने की धमकी दी। धमकी से भयभीत युवती ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसएचओ सदर नीरज कुमार ने बताया कि सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page