हापुड़ में एलायंस क्लब माधव के नवीन कार्यकारिणी का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न, मोहित अग्रवाल ने बच्चों को किया सम्मानित

हापुड़ में एलायंस क्लब माधव के नवीन कार्यकारिणी का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न
एलायंस क्लब के नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण (इंस्टॉलेशन) समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में जनपद के कई प्रमुख समाजसेवियों तथा क्लब के सभी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में लगभग 50 सदस्य शामिल हुए।
इस विशेष अवसर पर इंटरनैशनल डायरेक्टर अजय बंसल ,इंटरनैशनल स्पोक्सपर्सन डॉक्टर अनिल बाजपाई एवं इंस्टालेशन अधिकारी आराधना बाजपाई उपस्थित रहकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने एलायंस क्लब के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए क्लब को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का आह्वान किया,सभी का पटका ओर माला पहनाकर सम्मान एवं स्वागत किया गया।
समारोह की शुरुआत मंगलाचरण के रूप में दीप प्रज्जलित से हुई, जिससे माहौल में एक पवित्र ऊर्जा का संचार हुआ। इसके पश्चात शपथ ग्रहण कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ।
क्लब के नव निर्वाचित अध्यक्ष अनुज गोयल ने विधिवत रूप से अपने पद की शपथ ली। उनके साथ ही सचिव नितिन गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष सौरभ मित्तल ने भी अपने-अपने पदों की जिम्मेदारी संभाली।
अध्यक्षीय उद्बोधन में अनुज गोयल ने कहा —
“समाज सेवा ही हमारा ध्येय है। आने वाले वर्ष में हम वृक्षारोपण जैसे पर्यावरण संरक्षण अभियानों के साथ-साथ ज़रूरतमंदों के लिए भोजन वितरण जैसी सेवाओं को प्रमुखता देंगे। हमारा प्रयास रहेगा कि क्लब के प्रत्येक सदस्य के साथ मिलकर अधिक से अधिक जनकल्याणकारी कार्य करें।”
सभी अधिकारियों ने क्लब की नई टीम को शुभकामनाएँ दीं और कहा —
“आज के समय में ऐसे क्लब समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य कर रहे हैं। युवा नेतृत्व और समर्पित टीम निश्चित ही समाज में प्रेरणा का स्रोत बनेगी।”
इंटरनेशनल डायरेक्टर अजय बंसल ने भी अपने संबोधन में क्लब के सेवा कार्यों की सराहना की और आने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए सहयोग देने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में VDG 3 मोहित अग्रवाल ने इस साल उत्तीण हुए 10th ओर 12th के बच्चो को मैडल एवं मोमेंट्स देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में वृक्षारोपण योजना की घोषणा की गई, जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पौधारोपण किया जाएगा। साथ ही निर्धन एवं वंचित वर्ग के लिए भोजन वितरण (फूड सर्विंग) कार्यक्रम की भी योजना प्रस्तुत की गई।












Yo, anyone tried j884genuk? It’s a new one for me, but saw their ads and decided to give it a whirl. Site’s clean, decent selection. Give it a shot if you’re feeling lucky! More info here: j884genuk
Anyone else tried the taya777 download? I did, and so far, so good! Seems legit and the games are fun.
Heard it’s possible to play with Donnalyn on Jilibet. Sounds fun. Definitely worth checking out. Learn how: jilibet play with donnalyn