M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

हापुड़ पहुंचे सपा विधायक पंकज मलिक, कार्यकर्ताओं से बोले- 2027 में बनाएंगे अखिलेश सरकार

हापुड़ पहुंचे सपा विधायक पंकज मलिक, कार्यकर्ताओं से बोले- 2027 में बनाएंगे अखिलेश सरकार

लोहिया वाहिनी नेता डॉ. ललित शर्मा के आवास पर हुआ स्वागत, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने के दिए निर्देश

हापुड़।समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और चरथावल विधायक पंकज मलिक का शनिवार को हापुड़ में जोरदार स्वागत किया गया। निवर्तमान विशेष आमंत्रित सदस्य राष्ट्रीय लोहिया वाहिनी डॉ. ललित शर्मा के अर्जुन नगर, स्वर्गाश्रम रोड स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं ने विधायक का अभिनंदन किया।

भाजपा राज में महंगाई से परेशान जनता: पंकज मलिक
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक पंकज मलिक ने कहा कि भाजपा के शासन में किसान, मजदूर, व्यापारी और आम आदमी सभी महंगाई से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है।

2027 में पीडीए के साथ बनेगी सपा सरकार
पंकज मलिक ने कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायत और विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पीडीए समाज और सभी वर्गों को साथ लेकर 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनानी है। इसके लिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी छात्र सभा रवींद्र यादव, मयंक त्यागी, निखिल त्यागी, कपिल यादव, पंडित राहुल शर्मा, आकाश त्यागी, मुस्तकीम अल्वी, अमित शर्मा, कपिल त्यागी, रमन जाटव, उमंग शर्मा, नितिन चौधरी, शावेज अल्वी, अनुज सैनी, टिन-टिन समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page