ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

हाईवे किनारे निजामपुर के पास लूट के बाद महिला की हत्या

पति बोला कार में बैठी पत्नी पर चार अज्ञात लोगों ने हमला कर गला दबाया

हापुड़। पति के साथ ससुराल से मायके आ रही महिला सोनिया (36) की चार अज्ञात बदमाशों ने नगर कोतवाली क्षेत्र के अँतर्गत निजामपुर के पास गला घोंटकर हत्या कर दी और कार से 50 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस घटना को संदिग्ध मानते हुए मृतका के पति से पूछताछ कर रही है। पुलिस महिला के पति को घटना स्थल पर भी लेकर गई।

नगर के मोहल्ला आर्यनगर निवासी सोनिया की शादी 12 साल पहले मोदीनगर निवासी विकास के साथ हुई थी। सोनिया के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को सोनिया अपने पति विकास के साथ गाजियाबाद होते हुए अपने बीमार भाई को देखने के लिए हापुड़ आ रही थी। देर शाम हाईवे-9 के पर निजामपुर के पास सर्विस रोड पर सोनिया लघुशंका के लिए कार से उतरी थी।

सोनिया के पति विकास ने बताया कि इसी दौरान दो बाइकों पर आए चार बदमाशों ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। विरोध करने पर उसकी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी और कार में रखे 50 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। बदहवास हालत में उसने परिजनों को मामले की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

एएसपी मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। घटना स्थल पर लूट जैसा कोई सुराग नहीं मिला है। मृतका के पति से पूछताछ की जा रही है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page