स्टोर रूम का ताला तोड़ जनरेटर वायर सरिया ले उड़े चोर

हापुड़ । हापुड़ में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने स्टोर रूम का ताला तोड़कर जनरेटर वायर सरिया चुराकर फरार हो गए। पीड़ित विशाल गौड ने बताया कि अनन्या ट्रेडिंग के नाम से उनकी फर्म है। छोईया के नाले के पास पुल के निर्माण का कार्य चल रहा है। हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के द्वारा नाले के पुल का निर्माण कार्य करवाया जा रहा था। जिसका काम उनकी फर्म कर रही थी। कार्य स्थल पर एक स्टोर रूम बनाया गया था जहां पर जनरेटर वायर सरिया रखा हुआ था। सुबह जब वह अपने कार्य स्थल पर पहुंचे तो उन्होंने देखा स्टोर रूम का ताला टूटा हुआ था और वहां रखा जनरेटर वायर, कटाई मशीन और सरिया गायब था। जिसकी सूचना पुलिस दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। चौकी इंचार्ज बलिंदर सिंह ने कहा पुलिस मामले की जांच कर रही है जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।











