M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

साधु बनकर अपने तीन साथियों के साथ बदमाश ने आईटीबीपी जवान से लूटे 90 हजार रुपयें,रिपोर्ट दर्ज


,हापुड़।
थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में
नगर के एक मोहल्ला निवासी फौजी से साधू का वेष धरे व्यक्ति ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर 90 हजार की नगदी लूट ली। पीड़ित फौजी ने बहादुरगढ़ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ के
मोहल्ला आदर्श नगर निवासी विरेंद्र कुमार ने बताया कि वह आईटीबीपी में तैनात है। कल वह नगर से बहादुरगढ़ स्थित बैंक में किसी कार्य से गया था। कार्य पूरा होने के बाद वापस आते समय उसको बहादुरगढ़ के निकट एक आम के बाग किनारे खड़े एक साधू ने उससे लिफ्ट लेने के बाइक रुकवा ली। पीड़ित ने उसको बाइक पर बैठकर कुछ ही दूर चला था कि कार में सवार होकर आए तीन अज्ञात बदमाशों ने तमंचे से आतंकित करते हुए उसकी बाइक को रोक लिया। इससे पहले की वह कुुछ समझ पाता तीनों आरोपित सहित उसकी बाइक पर बैठे साधू ने उससे 90 हजार की नगदी छीन कर फरार हो गया। पीड़ित ने बहादुरगढ़ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मामले की जांच की जा रही ही जांच कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page