सर्राफ की दुकान में सामान खरीदने आई युवती को पानी की जगह दे दी तेजाब की बोतल, तेजाब पीने से हालत गंभीर

सर्राफ की दुकान में सामान खरीदने आई युवती को पानी की जगह दे दी तेजाब की बोतल, तेजाब पीने से हालत गंभीर
हापुड़ । कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अर्जुन नगर में सर्राफ की दुकान में सामान खरीदने गई युवती ने देर शाम पानी समझकर तेजाब पीने से एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका गला बुरी तरह झुलस गया है। हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ के अस्पताल में रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली रोड निवासी युवती शाम को वह मोहल्ले की एक सर्राफ की दुकान पर सामान खरीदने गई थी। प्यास लगने पर दुकानदार ने पास की कन्फेक्शनरी से पानी की बोतल मंगवाई। बोतल का पानी पीते ही युवती का गला जल गया और वह तड़पने लगी।
शोर सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन उसे पहले नगर के अस्पताल ले गए, लेकिन हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गलती से पानी की जगह तेजाब की बोतल आ गई थी। बोतल कहां से आई थी, वह सीलबंद थी या खुली थी, इसकी जांच की जा रही है।
पुलिस ने मामले में दुकानदारों से पूछताछ शुरू कर दी है।











