M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

संगठन सृजन कार्यशाला में बोले पूर्व सांसद दानिश अली – केंद्र सरकार के इशारे पर मतदाताओं के वोटो की चोरी

संगठन सृजन कार्यशाला में बोले पूर्व सांसद दानिश अली – केंद्र सरकार के इशारे पर मतदाताओं के वोटो की चोरी

हापुड़। आर. जी.सुमंगलम फार्म हाऊस में संगठन सृजन कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस आयोजन में पश्चिमी जोन उत्तर प्रदेश कांग्रेस संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर और मुख्य अतिथि कुंवर दानिश अली कार्यक्रम में पधारे। जहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

पश्चिमी जोन के कोऑर्डिनेटर कुंवर दानिश अली ने कहा कि बिहार में राहुल गांधी की यात्रा को लोगों का जबरदस्त समर्थन देखने को मिल रहा है। राहुल गांधी जी वोट चोरी के खिलाफ जिस तरह से बिहार में यात्रा निकाल रहे हैं उसे देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस संगठन को मजबूती देखने को मिल रही है। राहुल गांधी जी के इस संघर्ष और लोगों के मतों के साथ हुई इस चोरी से अब देश के आम नागरिको की भी आंखें खुल चुकी है।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने केंद्र सरकार के इशारे पर मतदाताओं के वोटो की चोरी की है जिसके साक्ष्य राहुल गांधी जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान देश की जनता के समक्ष रखें थे। उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव होने वाले हैं इसे देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी के आह्वान पर हर जनपद में कांग्रेस संगठन को मजबूती देने के लिए हर स्तर पर कार्य किया जा रहा है।

जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि अगर हर कार्यकर्ता अपनी-अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभा ले, तो आने वाले चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत से सरकार देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि जनपद हापुड़ में कांग्रेस का संगठन मजबूत हो रहा है आज हम लोग मंडल कमेटी तक पहुंच चुके हैं। आने वाले कुछ दिनों में हम अपनी हर विधानसभा में प्रत्येक बूथ पर एक-एक कार्यकर्ता को तैनात करने जा रहे हैं। कार्यक्रम में पधारे वरिष्ठ कांग्रेसी पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इसी बीच बसपा से आए दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी ज्वाइन की। पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली ने बसपा से आए कार्यकर्ताओं को पार्टी का पटका और फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता एडवोकेट शहजादा चौधरी ने किया। कार्यक्रम में जिला कॉर्डिनेटर अवनीश काजला, पौरुष शर्मा, सिटी कॉर्डिनेटर पुरुषोत्तम नागर, गाजियाबाद जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा भी पहुंचे। जिन्होंने मंच पर आकर अपने अपने विचार व्यक्त किए और पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन तय हैं। आज जहां भी हम लोग जाते हैं। चारों तरफ सरकार के प्रति विरोधाभास देखने को मिल रहा हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में भाजपा को इतनी करारी शिकस्त कांग्रेस से मिलने जा रही हैं। जिसका अंदाजा भी खुद भाजपा नहीं लगा सकती। इस दौरान शहर अध्यक्ष इरफान अहमद, पूर्व पीसीसी नवरत्न त्यागी, पूर्व प्रदेश महासचिव विजय कुमार गोयल, पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, ब्लॉक अध्यक्ष (हापुड़) मोहसिन सैफी, ब्लॉक अध्यक्ष (गढ़) बिजेंद्र त्यागी, ब्लॉक अध्यक्ष (सिंभावली) जितेंद्र नागर, ब्लॉक अध्यक्ष (धौलाना) चमन लाल शर्मा, पिलखुआ नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी, पूर्व नगर अध्यक्ष (पिलखुआ) मदन सिंह चौहान, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोनिका शर्मा, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव सीमा शर्मा, पूर्व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुंजन शर्मा, रामफल त्यागी, जिला उपाध्यक्ष रामप्रसाद जाटव, खुर्शीद चावल वाले, आर डी शर्मा, डॉक्टर आशाराम शर्मा, डॉक्टर वीसी शर्मा, वाई के शर्मा, जिला महासचिव इकबाल प्रधान, विक्की शर्मा, जिला महासचिव/मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, भरतलाल शर्मा, मोहम्मद परवेज, सुधीर शर्मा, आदेश शर्मा, दीपक आत्रेय, हसन आतिफ, खालिद खान, अंकुर अग्रवाल, अरुण चौधरी, चेतन प्रकाश यादव, सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव निसार खान, सेवादल यंग ब्रिगेड के शहर अध्यक्ष संदीप कुमार, यशपाल ढीलौर, सुखपाल गौतम, अरुण वर्मा, मानवी सिंह, सविता गौतम, कुसुम लता, रवींद्र गुर्जर, चौधरी मुरसलीन, सरदार जसबीर सिंह, भारत चौधरी, ख़ुशनूद अली, गुलफाम कुरैशी, सुबोध शास्त्री, सलमान राणा, अब्दुल कलाम, अनुज कुमार एडवोकेट, संजय छाबड़ा, रजत त्यागी, अनिल भिवानिया, इकरामुद्दीन सैफी, शादाब सैफी, गौरव शर्मा, लोकपाल सागर, मुकीम खान, अनमोल शर्मा, शिवम् कुमार, अनूप कर्दम, विनोद कर्दम, सुरेन्द्र सिंह आदि सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी गण और कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page