M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

शासन ने अलाव जलाने व कंबल वितरण करने को भेजी 16.50 लाख धनराशि

शासन ने अलाव जलाने व कंबल वितरण करने को भेजी 16.50 लाख धनराशि:एडीएम
-जिले की तीनों तहसील में रात्रि में सार्वजनिक स्थानों पर जलेंगे अलाव
-तीनों तहसीलों में गरीब,निराश्रित लोगों में वितरित किये जायेंगे,गर्म कंबल
-जनपद में विभिन्न स्थानों रैन बसेरे व आश्रय गृह स्थल शुरू
हापुड़-
शासन ने जनपद की तीनों तहसील में अलाव जलाने के लिए 1.50 लाख की धनराशि भेजी है। जिससे जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाये जायेंगे। साथ ही जनपद की तीनों तहसील क्षेत्र में 15 लाख से गरीब व निराश्रित लोगों में गर्म कंबलों का वितरण किया जायेगा।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संदीप कुमार ने बताया कि गंगा स्नान के बाद से प्रतिदिन रात्रि व दिन में ठंड बढ़ती जा रही है। शासन ने रात्रि में ठंड से बचाव के 1.50 लाख की धनराशि अलाव जलाने के लिए भेजी है। जिससे जिले में सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाये जायेंगे जनपद की तीनों हापुड़,गढ़मुक्तेश्वर व धौलाना तहसील गरीब व निराश्रित लोगों में 15 लाख से गर्म कंबलों का वितरण भी किया जायेगा। कंबलों को जैम पोर्टल के माध्यम से क्रय किया जायेगा।
उन्होंने ने बताया कि जनपद की तीनों नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के क्षेत्र में रैन बसेरे शुरू करने की तैयारी चल रही है। अधिकारी समय समय पर रैन बसेरों को औचक निरीक्षण भी करेंगे।
जनपद की सदर नगर पालिका परिषद ने ईदगाह रोड स्थित आश्रय स्थल शुरू कर दिया है। रात्रि में लोग ठंड से बचाव के लिए आश्रय स्थल पर पहुंचने लगे है।
—————



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page