शराबी पति ने अपनी मजदूर पत्नी की सोते समय फावडे़ से की निर्मम हत्या,रात पर शव के साथ बैठा रहा,पति गिरफ्तार
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/05/screenshot_2024-05-19-12-00-26-47_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a47E27350367251949397450.jpg?resize=654%2C1024&ssl=1)
हापुड़। थाना पिलखुवा क्षेत्र में एक शराबी पति ने पत्नी पर शक के चक्कर में घर में सोते समय फावड़े व ईंट से हत्या कर सारी रात शव के पास बैठा रहा। सुबह परिजनों ने खौफनाक मंजर देख पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को बरामद कर पति को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा के अनवरपुर निवासी महेश की शादी गुलावठी निवासी शीतल (25) से 13 साल पूर्व हुई थी, जिससे उसका सात माह का बच्चा देव जोकि गुलावठी में अपनी बुआ के पास रहता है।
देर रात्रि महेश शराब पीकर घर आया और घर में सो रही पत्नी शीतल की फावड़े व ईंट से वार कर निर्मम हत्या कर सारी रात शव के पास बैठा रहा। सुबह जब ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को बरामद कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी ने पत्नी पर शक के चलते हत्या का दावा किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/05/screenshot_2024-05-16-08-35-16-31_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a47E23101616861825424591.jpg?resize=300%2C172&ssl=1)
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/05/screenshot_2024-05-16-08-35-13-90_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a47E238541175855664391.jpg?resize=300%2C231&ssl=1)