विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने लगाया एक पेड़ मां के नाम, मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर मरीजों किया फलो का वितरण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने लगाया एक पेड़ मां के नाम, मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर मरीजों किया फलो का वितरण
आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसायटी उत्तर प्रदेश व नगर पालिका परिषद हापुड के संयुक्त तत्वाधान मे एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत डॉ एपीजे अब्दुल कलाम चौक सिकंदर गेट हापुड पर वृक्षारोपण किया गया
वृक्षारोपण मुख्य अतिथि राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उत्तर प्रदेश सरकार के सदस्य मनोज बाल्मीकि, विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री श्यामेंदर त्यागी, सोसाइटी के चेयरमैन मो दानिश कुरेशी, यातायात निरीक्षक श्री नरेश कुमार, चीफ सैनेटरी फूड इंस्पेक्टर आबेश कुमार के द्वारा किया गया
एक पेड़ मां के नाम अभियान वृक्षारोपण के बाद उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोती कॉलोनी हापुड मे मनोज बाल्मीकि, श्यामेंद्र त्यागी, दानिश कुरेशी, शुभम राठौड़ आदि के द्वारा मरीजो को फलों का वितरण किया गया
सोसाइटी के चेयरमैन व नगर पालिका परिषद हापुड़ के ब्रांड एंबेसडर मो दानिश कुरेशी ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन व उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आज विश्व पर्यावरण दिवस पर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम चौक पर वृक्षारोपण करने के साथ-साथ माननीय मुख्यमंत्री जी के जन्मदिन पर मरीजों को फलों आदि का वितरण किया गया
और मुख्यमंत्री जी की लंबी आयु की प्रार्थना की गई
इस मौके पर मनोज बाल्मीकि, श्यामेंद्र त्यागी, चेयरमैन दानिश कुरेशी, डीपीएम एसबीएम अमित निम्बेस्कर, यातायात निरीक्षक नरेश कुमार, सुमित मलिक,सफाई निरीक्षक विजयपाल सिह, अजयशील, चिकित्सा अधीक्षक डा शुभम राठौड़, डॉ तुषार मावी, मोहम्मद अहमद, गौरव कुमार, शमा, राशिद अली, मो आरिफ त्यागी, रहीसूद्दीन सैफी,अरशद, सुदेश कुमार, गफ्फार सलमानी, सतीश आदि उपस्थित रहे











