विद्यालय में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के अंतर्गत एल्बेंडाज़ोल टैबलेट का वितरण:

विद्यालय में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के अंतर्गत एल्बेंडाज़ोल टैबलेट का वितरण:
आज कमला अग्रवाल पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को एल्बेंडाज़ोल (Albendazole) की खुराक निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार खिलाई गई। अभियान का उद्देश्य बच्चों को कृमि संक्रमण से सुरक्षित रखना तथा उनके बेहतर स्वास्थ्य, पोषण एवं शारीरिक विकास को बढ़ावा देना है।कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यार्थियों को दवा के महत्व एवं स्वच्छता संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी गई।प्रधानाचार्या श्रीमती रेखा शर्मा ने कहा कि स्वस्थ विद्यार्थी ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान में सभी विद्यार्थियों की सहभागिता सराहनीय रही।















