M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

रॉयल वाल्मीकि आर्मी ने की कांग्रेस प्रवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग

 

रॉयल वाल्मीकि आर्मी ने की कांग्रेस प्रवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग

1भगवान वाल्मीकि पर अमर्यादित टिप्पणी का आरोप, आंदोलन की चेतावनी , दी तहरीर ।

धौलाना। संजीव वशिष्ठ ।

एक डिबेट के दौरान भगवान वाल्मीकि और वाल्मीकि समाज के विधायक पर अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप में रॉयल वाल्मीकि आर्मी ने कांग्रेस प्रवक्ता दीपक झा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। संगठन ने इसे पूरे समाज का अपमान बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई है।
रॉयल वाल्मीकि आर्मी के पदाधिकारियों के अनुसार, डिबेट के दौरान राम मंदिर चंदा चोरी के मुद्दे पर चर्चा हो रही थी। इसी दौरान कांग्रेस प्रवक्ता दीपक झा ने वाल्मीकि समाज के विधायक को निशाना बनाते हुए भगवान वाल्मीकि के लिए “चोर, डाकू और लुटेरा” जैसे शब्दों का प्रयोग किया। संगठन का कहना है कि इससे पूरे वाल्मीकि समाज में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि हमारे भगवान के बारे में इस तरह की टिप्पणी हमें बर्दाश्त नहीं है।
हापुड़ जिले की रॉयल वाल्मीकि आर्मी की टीम ने थाना धौलाना में कांग्रेस प्रवक्ता दीपक झा के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
रॉयल वाल्मीकि आर्मी के हापुड़ जिला अध्यक्ष सन्नी जीनवाल ने कहा कि इस बयान ने पूरे वाल्मीकि समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। संगठन ने अपने जिला अध्यक्षों के माध्यम से पूरे प्रदेश के प्रत्येक जिले में कांग्रेस प्रवक्ता के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराने का आह्वान किया है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन इस प्रकरण में लापरवाही बरतता है तो रॉयल वाल्मीकि आर्मी सड़कों पर उतरकर कांग्रेस के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगी। साथ ही संगठन ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मांग की है कि ऐसी जातिवादी मानसिकता रखने वाले लोगों को पार्टी से निष्कासित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
तहरीर देने के दौरान जिला अध्यक्ष सन्नी जीनवाल, महानगर अध्यक्ष अनुज, सोनी पर्चा, कृष्ण पर्चा, अक्षय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

परिचय । कांग्रेस प्रवक्ता के खिलाफ थाना धौलाना में तहरीर देते वाल्मीकि समाज के लोग ।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page