M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

रेलवे रोड़ पर निर्माणाधीन नर्सिंग होम व मेडिकल गतिविधियों के विरोध में कालोनीवासियों ने किया जमकर प्रदर्शन, लगाया लोगों से गाली-गलौज व अभद्रता का आरोप, नहीं करने दिया काम, पहुंचे थाने

रेलवे रोड़ पर निर्माणाधीन नर्सिंग होम व मेडिकल गतिविधियों के विरोध में कालोनीवासियों ने किया जमकर प्रदर्शन, लगाया लोगों से गाली-गलौज व अभद्रता का आरोप, नहीं करने दिया काम, पहुंचे थाने

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना/ रिशु सिंह)।।

थाना हापुड़ क्षेत्र की पॉश कॉलोनी में निर्माणाधीन नर्सिंग होम, क्लीनिक व लैब संचालित होने के विरोध में शुक्रवार को हाउसिंग सोसाइटी के पदाधिकारियों ने हंगामा करते हुए कार्य नहीं किया। संचालकों पर लोगों ने गाली गलौज व अभद्रता का आरोप लगाते हुए कार्य करने से रोक दिया और थाने पहुंच गए।

नगर के रेलवे रोड़ स्थित राजेन्द्र नगर की एआरसी हाउसिंग सोसाइटी के अध्यक्ष अशोक सोढ़ी व मंत्री सचिन जिंदल व कोषाध्यक्ष भुवन जैन नेबताया कि कॉलोनी के बाहर एक निर्माणाधीन नर्सिंग होम व एक हेल्थ सेंटर खुला हुआ है। उस हेल्थ सेंटर के स्टाफ और मरीजों की मोटरसाइकिलें, कार सारे रास्ते को अवरूध करती है प्रभावित होता है, असामजिक तत्वों का आवागमन कुछ ज्यादा ही हो गया है, अनेकों घटनाएं घटित हो रही है।

उन्होंने कहा कि कालोनी में डीजल जनेटर से प्रदूषण हो रहा है, मेडिकल वेस्ट का सड़क पर होना यह इंगित करता है की नगर पालिका परिषद आबादी क्षेत्र में हेल्प सेंटर खोलने की अनुमति देकर, खुले आम नागरिकों, महिलाओ, बच्चों की जिन्दगी से खिलवाड़ कर रही है। असमाजिक तत्व अब खुलेआम बेखौफ घूम रहे है।



उन्होंने कहा कि यहां के निवासी 60 वर्षों से अधिक से यहां के निवासी है, नगर पालिका परिषद का प्रत्येक कर सभी नियमित रूप से दें रहे हैं, हम सब ने कभी भी इतनी समस्याओं का सामना नहीं किया जितना अब कर रहे है। छोटे छोटे बच्चे वाहन के पार्किंग होने से परेशान है। हर समय दुर्घटना का डर लगा रहता है।



उन्होंने मामले में कि हेल्थ सेंटर अपनी पार्किंग बनाएं अन्यथा इनकी व्यवसायिक गतिविधी अविलंब रोक लगाने के की मांग करते हुए हंगामा किया और शुक्रवार सुबह काम नहीं करने दिया। जिससे वे थाने चले गए और रोक लगाने की मांग की।













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page