News
रेलवे रोड पर बाइक में घुसा सांप, मचा हड़कंप

रेलवे रोड पर बाइक में घुसा सांप, मचा हड़कंप
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक बाइक में सांप दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया।
बाबूगढ़ निवासी जगमोहन अपनी बाइक से रेलवे रोड पहुंचे थे, तभी उन्हें बाइक के अंदर सांप होने का आभास हुआ। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए वन विभाग को सूचना दी।सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर सांप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।











