News
चैकिंग के दौरान बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, सात बाईक व तमंचा बरामद

चैकिंग के दौरान बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, सात बाईक व तमंचा बरामद
हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने चैकिंग के दौरान वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने विभिन्न जनपदों से चुराई गई सात बाईकें, एक तमंचा, चाकू बरामद किए।
जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने चैकिंग के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में आ रहे तीन बाइकसवारों गढ़ निवासी अमरपाल उर्फ गुड्डू , अजय और जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। ये वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं। इन पर मेरठ, गाजियाबाद व हापुड़ में चोरी व आर्म्स एक्ट के करीब एक दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं।











