News
रेप का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

रेप का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
, हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना सिम्भावली क्षेत्र में एक युवक ने पड़ोस में घर में घुसकर अकेली युवती से रेप कर फरार हो गया था। पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार सिम्भावली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती घर में अकेली थी, तभी पड़ोस में रहने वाला
शादाब ने घर में घुसकर रेप कर फरार हो गया था।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि रेप का फरार आरोपी सिम्भावली क्षेत्र निवासी सादाब को हरौड़ा कोठी मार्ग पर स्थित नहर पटरी तिराहे से चैकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।















