M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

राहुल गांधी और कांग्रेस की भूमिका देश की राजनीति से खत्म है -भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, विपक्ष यूपी का वातावरण खराब करने की कर रहा हैं कोशिशें

हापुड़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस की भूमिका देश की राजनीति से खत्म है। वो जो यात्रा देश में निकाल रहे थे उसे यूपी में लेकर आते तो उन्हें प्रदेश का विकास दिखाई देता । योगी सरकार प्रदेश के गरीब के कल्याण का कार्य कर रही है। आज सुरक्षा और यूपी में विकास के माहौल का पता चलता है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज यूपी में बाहर से निवेशक आ रहे है। सरकार इन्वेस्टर्स समिट कर रही है। योगी समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश की जनता के लिए सरकार बेहतर कार्य कर रही है। युवाओं को रोजगार दिलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘कानून का राज स्थापित किया है। विकास के कार्य हो रहे हैं, राहुल गांधी का यह बयान उनकी राजनैतिक अपरिपक्वता को दर्शाता है।

प्रदेश और प्रदेशवासियों को आर्थिक समृद्ध बनाने के लिए डबल इंजन की भाजपा सरकार अनवरत काम कर रही है। लेकिन विपक्ष उत्तर प्रदेश का वातावरण खराब करने की कोशिशें लगातार कर रहा है। लेकिन विपक्ष के मंसूबे कामयाब नहीं होगें। योगी के लिए मानव मात्र की चिंता, उसकी समस्याओं का निराकरण और बिना भेदभाव सबका कल्याण सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस हमेशा से आस्था के साथ खिलवाड़ करती रही है।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page