M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

युवती ने गांव के ही युवक पर रेप कर अश्लील वीडियो बनाकर जबरन शादी करने व दहेज की मांग का लगाया आरोप, एफआईआर दर्ज

हापुड़।

थाना हापुड़ क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती ने गांव के ही एक युवक पर रेप कर अश्लील वीडियो बनाकर जबरन फर्जी कागजातों पर शादी करने व दहेज में नगदी व कार मांगने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।

हापुड़ नगर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने बताया गया कि ग्रामनिवासी ने नशीला पदार्थ देकर उसे अपने झांसे में लेकर जबरन बलपूर्वक कई माह तक उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता की वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर जबरन 6 अगस्त 2025 को फर्जी कूटरचित दस्तावेज तैयार कर आर्य समाज में केवल विवाह के लिए फोटो खिचवाकर फर्जी विवाह का प्रमाणपत्र ले लिया। 14 अगस्त 2025 को गाजियाबाद में फर्जी कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाघडी से किए विवाह को बलपूर्वक रजिस्टर्ड करा लिया। जब इस घटना को
अपने परिवार को बताया तो उसके परिवार ने समाज में इज्जत बनाये रखने के लिए 1 अक्टूबर 2025 को सामाजिक तौर पर समारोह किया। जिसमें 1 लाख 51 हजार रुपये नगद सहित समस्त स्त्रीधन जेवर आभूषण सहित करीब 8 लाख रुपये खर्च कर समस्त स्त्रीधन, जेवर, आभूषण, ब्रांडिड सामान सभी को सौंप दिया।

पीड़ित ने बताया कि तीन दिसंबर को शाम करीब 7 बजे ससुराल पक्ष के आरोपियों ने एक राय होकर गन्दी गन्दी
गालिया देते हुए 5 लाख रुपये नगद व एक स्फिट कार की मां की। मांग पूरी न करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने जान से मारने की नियत से थप्पड मारे और गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। पीड़िता के गले से करीव 1 तोले की सोने की चेन व पहना हुआ भी समस्त समान छीन कर कर से निकाल दिया। पीड़िता ने एक राहगीर से फोन लेकर पिता को सूचना दी और डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी ने कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page