युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम; पुलिस जांच में जुटी

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम; पुलिस जांच में जुटी
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के न्यू भीमनगर मोहल्ले में शाम एक युवक की संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई है।
जानकारी के अनुसार न्यू भीमनगर निवासी कुणाल शुक्रवार शाम करीब पांच बजे घर में फंदे से लटका मिला। घटना का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। देखते ही देखते मोहल्ले के लोग मौके पर जमा हो गए और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना देहात प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा।











