M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

मुख्यमंत्री योगी से मिलकर महिला ने त्यागा आत्महत्या का इरादा , डीएम ने दसवीं तक की फीस एडवांस जमा, घर की मरम्मत एक लाख रुपए, संविदा पर नौकरी के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री योगी से मिलकर महिला ने त्यागा आत्महत्या का इरादा , डीएम ने दसवीं तक की फीस एडवांस जमा, घर की मरम्मत एक लाख रुपए, संविदा पर नौकरी के दिए निर्देश

पीड़िता ने खुश होकर जताया सीएम योगी का आभार

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।

थाना बाबूगढ़ क्षेत्र निवासी एक महिला ने किडनी की बीमारी से हुई पति की मौत के बाद बच्चे की फीस व गरीबी से तंग आकर आत्महत्या का इरादा लिए मुख्यमंत्री योगी से मिलकर अपनी व्यथा बताने वाली महिला ने आत्महत्या का इरादा त्याग दिया। डीएम अभिषेक पाण्डेय ने महिला को अपने दफ्तर बुलाकर उनके बच्चे की दसवीं तक की फीस एडवांस जमा करने, टूटे मकान को ठीक करवाने व संविदा पर नौकरी के निर्देश के बाद महिला काफी खुश दिखाई दी और उन्होंने सीएम का आभार जताया।

जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ के गांव शाहपुर जट्ट निवासी बबीता की शादी बुलंदशहर निवासी हिमांशु गोस्वामी से 2016 में हुई थी। दो साल पूर्व किडनी की बीमारी के चलते हिमांशु की मौत हो गई थी।



जिसके बाद बबीता वापस अपने गांव बाबूगढ़ आ गई और अपने
बेटा अर्नब गोस्वामी(6) का एडमिशन क्षेत्र के एक स्कूल में करवा दिया, परन्तु उसकी फीस जमा ना करवा पाने व अन्य समस्याओं को लेकर वह लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिली और उन्होंने सीएम को बताया कि
रोजगार नहीं होने के कारण पीड़िता का परिवार भुखमरी की कगार पर है। स्कूल से प्रतिदिन फीस जमा करने के लिए मैसेज आते हैं। गरीबी और लाचारी के कारण उसका मन आत्महत्या करने का होता है। उन्होंने अपने बेटे की फीस माफ करवानें व नौकरी दिलवाने की मांग की,जिस पर सीएम ने हापुड़ डीएम को समाधान के निर्देश दिए।



सीएम योगी आदित्यनाथ ने हापुड़ डीएम अभिषेक पांडे को तुरंत पीड़ित महिला की समस्या समाधान करने का आदेश दिया। डीएम अभिषेक पांडेय ने पीड़ित महिला को कार्यालय बुलाकर दसवीं क्लास तक बच्चे की फीस स्कूल में जमा करवा दी। महिला के मकान की मरम्मत के लिए ग्राम प्रधान को निर्देशित किया और इसके साथ ही महिला को जल्द ही रोजगार दिलाने का भी आश्वासन दिया।



इस मामले में डीएम अभिषेक पांडेय ने बताया कि महिला बबीता ने मुख्यमंत्री योगी से मिलकर अपनी पीड़ा व्यक्त की थी, जिस पर अर्नव की कक्षा 10 तक की फीस जिला प्रशासन स्कूल के खाते में जमा कराएगा। बबीता के जर्जर मकान की मरम्मत के लिए एक लाख रुपये की सहायता स्वीकृत की गई तथा लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (एलडीएम) को बबीता के लिए ग्रामीण बैंक में संविदा पर नौकरी दिलाने के निर्देश दिए गए, जिस पर एक सप्ताह में निर्णय होगा।



उन्होंने कहा कि शिक्षा सभी का अधिकार है। कोई भी प्रतिभावान बच्चा फीस के अभाव में पढ़ाई से वंचित नहीं रहेगा।



महिला ने सीएम योगी व डीएम अभिषेक का आभार जताया।







Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page