M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

मिशन शक्ति अभियान के बीच : मयूरी में अस्पताल जा रही महिला से दूसरे मयूरी चालक ने दिनदहाड़े की अश्लील हरकतें व अभद्र टिप्पणी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चालक

मिशन शक्ति अभियान के बीच : मयूरी में अस्पताल जा रही महिला से दूसरे मयूरी चालक ने दिनदहाड़े की अश्लील हरकतें व अभद्र टिप्पणी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चालक

हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र के माल रोड कहे जाने वालें रेलवे रोड़ पर सोमवार को मयूरी सवार एक महिला से दूसरे मयूरी चालक ने पीछा कर अभद्रता व अश्लील हरकतें की। महिला द्वारा पीछा करने पर आरोपी मयूरी चालक फरार हो गया। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

जानकारी के अनुसार हापुड़ के रामगंज निवासी सोनम अपनी बेटी के साथ सोमवार सुबह देव नंदिनी अस्पताल जाने के लिए एक मयूरी में बैठी, तभी पीछे से एक ओर मयूरी वाला आया ।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि दूसरे समुदाय के मयूरी चालक ने अभद्रता करते हुए अश्लील हरकतें की और उनके द्वारा पीछा करने पर फरार हो गया। पीड़िता ने डायल 112 पर काल कर पुलिस बुला ली और घटना की जानकारी दी। उक्त मयूरी चालक दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र विष्ट ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।



उल्लेखनीय है कि मिशन शक्ति अभियान के बीच में दिनदहाड़े व बीच बाजार हुई घटना से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने मयूरी चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।



उल्लेखनीय है कि शहर के अंदर बिना नंबरों के सैकड़ों मयूरी संचालित है, जिनमें नाबालिग तेज आवाज में म्यूजिक चलाकर आवारागर्दी करते हैं और इन मयूरी की वजह से शहर में हर समय जाम लगा रहता है।













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page