M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

महिला स्वस्थकर्मी ने सरकारी चिकित्सक पर लगाया छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने का आरोप, दी तहरीर

, हापुड़।

थाना गढ़मुक्तेशर क्षेत्र स्थित सरकारी अस्पताल के एक सरकारी चिकित्सक पर छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाते हुए महिला स्वास्थ्यकर्मी ने थाने में तहरीर दी है।

जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेशर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीन महिला सीएचओ ने बताया कि उसकी डयूटी एक आयुष्मान आरोग्य मंदिर में है। आरोप है कि सीएचसी का एक जिम्मेदार डाक्टर पिछले कुछ समय से उस पर गलत निगाह रखता है। नवंबर माह में उसके केंद्र पर आया तथा उसका हाथ पकड़कर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर उसने नौकरी से निकलवाने की धमकी दी। वहीं वह अपनी मनमर्जी पूरी करने के लिए रात्रि के समय फोन एवं मैसेज करता हैं। यदि उसका विरोध किया जाता है तो वह गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता हैं। पीड़िता ने मामले में गढ़ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं आरोपित चिकित्सक ने सभी आरोपों को निराधार बताया हैं।

थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले में जांच की जा रही हैं।उधर सीएमओ डॉ. सुनील त्यागी ने मामले में अनभिज्ञता जताई है।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page