महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला , पति फरार, हत्या की आंशका

महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला , पति फरार, हत्या की आंशका
हापुड़।
थाना धौलाना क्षेत्र के एक गांव मे महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में पड़ा मिला। घटना के बाद से मृतका का पति फरार है। ग्रामीणों ने हत्या की आंशका व्यक्त की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार धौलाना क्षेत्र के उदयरामपुर नगला गांव निवासी महिला के मकान में अनु कुमारी अपने पति के साथ किराए पर रहती थी। शुक्रवार को महिला व उसका पति दिखाई नहीं दिया, तो मकानमालिक ने किराएदार के कमरे में जाकर देखा, तो अनु का शव बिस्तर पर पड़ा था। पुलिस व ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह, सीओ अनिता चौहान सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम को भिजवाया दिया। ग्रामीणों ने हत्या की आंशका व्यक्त की है ।











