ATMS College of Education Menmoms
News

मनरेगा मजदूरों के बकाया भुगतान और संविदा कर्मियों के मानदेय को लेकर कांग्रेसियों ने किया धरना-प्रदर्शन

*मनरेगा मजदूरों के बकाया भुगतान और संविदा कर्मियों के मानदेय के विरोध में कांग्रेसियों ने विकास भवन पर किया जोरदार प्रदर्शन, मुख्य विकास अधिकारी को मांग पत्र देकर मजदूरों के बकाया भुगतान की कांग्रेसियों ने उठाई मांग.*

हापुड़। मंगलवार को जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने दिल्ली रोड स्थित विकास भवन पर पहुंचकर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान अहमद के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस जन जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर एकत्रित हुए और भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा मजदूरों के भुगतान और संविदा कर्मियों के मानदेय न चुकाने के विरोध में सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए जिलाधिकारी प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि उत्तर प्रदेश में एक करोड़ मनरेगा मजदूरो को बीजेपी सरकार ने पिछले 75 दिनों से उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं किया हैं। आज की तारीख में उत्तर प्रदेश में लगभग 2 हजार करोड़ रुपए का मनरेगा का भुगतान लंबित हैं। साथ ही इस योजना को जमीनी स्तर पर लागू करने वाले ग्राम रोजगार सेवकों सहित लगभग 40 हजार संविदा कर्मियों को भी पिछले 8 महीने से उनका मानदेय नहीं दिया गया हैं।
शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा हैं कि होली से पूर्व भी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने घोषणा की थी कि यदि गरीब जॉब कार्ड धारकों और उनके कर्मियों को उनके कार्य का भुगतान शीघ्र नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरकर भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने बीजेपी सरकार को 10 दिनों की चेतावनी देते हुए कहा हैं कि सरकार जल्द से जल्द मनरेगा मजदूरों और संविदा कर्मियों का भुगतान करें नहीं तो सड़क पर आकर सरकार के खिलाफ आन्दोलन किया जाएगा।
इस दौरान पूर्व विधायक गजराज सिंह, पूर्व प्रदेश महासचिव विजय गोयल, जिला कांग्रेस कमेटी अनुशासन समिति के चेयरमैन अरविंद शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी डॉक्टर वीसी शर्मा, पिलखुआ नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी, विधि प्रकोष्ठ जिला चेयरमैन रघुवीर सिंह, अमरनाथ शर्मा, SC ST कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश भाटी, लाल बहादुर, रवींद्र गुर्जर, कपिल शर्मा, यशपाल ढीलौर, गौरव गर्ग, गढ़ ब्लॉक अध्यक्ष बिजेंद्र त्यागी, नफीस खां, सुरेंद्र सिंह, सुबोध शास्त्री, संजय छाबड़ा, कुसुम लता, लोकपाल सागर, खुशनूद, आदेश शर्मा, अब्दुल कलाम,अफजाल आढ़ती, देवेंद्र कुमार, सुरेंद्र सिंह, दिव्यांशु चतुर्वेदी, सुखपाल गौतम, गोपाल भारती, महबूब आदि लोग मौजूद रहे.!


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page