News
मकान बेचने के नाम पर तीन लाख रुपए की ठगी

मकान बेचने के नाम पर तीन लाख रुपए की ठगी
, हापुड़।
थाना सिम्भावली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने परिचितों पर मकान बेचने के नाम पर एंडवास में लिए तीन लाख रुपए की ठगी का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
सिंभावली क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव स्थित कासिम कॉलोनी निवासी सुमित ने बताया कि उसने अपने पड़ोस में रहने वाली एक महिला उसके पति और बेटे से उनके 90 गज के मकान का सौदा लगभग आठ लाख रुपये में किया था। तीन लाख रुपए नगद आरोपियों को दे दिए। लेकिन करीब एक साल बीत जाने के बावजूद न तो मकान का बैनामा कराया और ना ही रुपये वापस किए ।
थाना प्रभारी सुमित तोमर ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।












