ATMS College of Education Menmoms
News

मकर संक्रांति पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

मकर संक्रांति पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

हापुड़। मकर संक्रांति पर मंगलवार को ब्रजघाट में विभिन्न प्रांतों से आए लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।

जानकारी के अनुसार मकर संक्रांति पर स्नान के लिए रविवार रात से ही श्रद्धालु दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, अमरोहा, मुरादाबाद, , मेरठ, गाजियाबाद, आदि नगरों से ब्रजघाट पहुंचना शुरू हो गए थे। सोमवार को भोर काल में स्नान प्रारंभ होते ही घाटों पर श्रद्धालु उमड़ पड़े। हर-हर गंगे और जय मां गंगे के जयघोष के साथ मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाना शुरू कर दिया। सुबह कड़ाके की ठंड का असर गंगानगरी में भी दिखा। सूर्योदय के साथ ही सूर्यदेव को अर्घ्य दिया गया और उपासना की गई और श्रद्धालुओं ने घाटों पर पूजा कर पुरोहितों को दक्षिणा दी।

उधर लठीरा के कच्चे और पुष्पावती पूठ के तट पर भी स्थानीय लोगों ने स्नान किया। ब्रजघाट में श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा की। हवन कराया और मंदिरों में पहुंचकर अपने ईष्ट देवों के दर्शन किए। जरूरतमंदों को गर्म कपड़े और भोजन का दान भी किया। स्नान करने पहुंचे श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस और प्रशासन भी सतर्क रहे।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन के पुख्ता इंतजाम किए थे। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सादा कपड़ों में पुलिस कर्मी तैनात रहे। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बरसात से गंगा का जल स्तर बढ़ा होने पर पानी की गहराई अधिक के स्थान पर खतरे का निशान लगाते हुए बैरीकेडिंग की गई। इससे आगे श्रद्धालुओं को स्नान के लिए नहीं जाने दिया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page