भाजपा प्रत्याशी डॉ.सोमती केन को पराजित करने वाली हापुड़ पालिकाध्यक्ष अपने पति सहित जिलें के संगठन को दरकिनार कर सीधे लखनऊ में भाजपा में हुई शामिल, पूर्व पालिकाध्यक्ष ने लगाए थे भ्रष्टाचार के आरोप , जल्द हो सकता है बड़ा धमाका

भाजपा प्रत्याशी डॉ.सोमती केन को पराजित करने वाली हापुड़ पालिकाध्यक्ष अपने पति सहित जिलें के संगठन को दरकिनार कर सीधे लखनऊ में भाजपा में हुई शामिल, पूर्व पालिकाध्यक्ष ने लगाए थे भ्रष्टाचार के आरोप , जल्द हो सकता है बड़ा धमाका
हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना)।
नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ सोमती केन को हराकर बसपा से हापुड़ पालिकाध्यक्ष बनी पुष्पा देवी ने जिलें के भाजपा संगठन को दरकिनार कर सीधे लखनऊ में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली। जिसको लेकर कुछ भाजपाइयों में आक्रोश है। पूर्व पालिकाध्यक्ष सतीश मित्तल ने भी नगर पालिका में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए की खुलासा किए थे और अब कुछ लोग भाजपा में शामिल होने वाले लोगों के विरुद्ध दिल्ली में भाजपा हाईकमान में शिकायत की तैयारी कर रहे हैं और जल्द ही दंपत्ति के विरुद्ध एक बड़ा खुलासा होने का दावा किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार हापुड़ नगर पालिका अध्यक्ष पद पर बसपा प्रत्याशी पुष्पा देवी ने भाजपा प्रत्याशी डॉ सोमती केन को हराकर हापुड़ नगर पालिका में बसपा का झंडा बुलंद किया था। हांलांकि बसपा प्रमुख मायावती ने पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी व उनके पति श्रीपाल को पारिवारिक कारणों से उन्हें बसपा से निष्कासित कर दिया था। इसके बावजूद भी वे आगामी विधानसभा चुनाव में चेयरमेन पति श्रीपाल विधायक प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर सकते हैं। जिससे भाजपा में वर्तमान विधायक व दावेदारों में बैचेनी हो सकती है।
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस घटनाक्रम को हापुड़ की। हांलांकि भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे को बिना विश्वास में लिए दंपत्ति को भाजपा में शामिल करवाने को लेकर भी शहर में चर्चा है।
उधर पूर्व पालिकाध्यक्ष सतीश मित्तल ने हापुड़ नगर पालिका अध्यक्ष पर एक पत्रकार वार्ता करते हुए गंभीर आरोप लगाते थे।















