बिजली कटौती व ट्रिपिंग से क्षुब्ध सड़क पर उतरे लोग, पुलिस ने दी रिपोर्ट दर्ज करने की चेतावनी

बिजली कटौती व ट्रिपिंग से क्षुब्ध सड़क पर उतरे लोग, पुलिस ने दी रिपोर्ट दर्ज करने की चेतावनी
हापुड़ में लगातार बिजली ट्रिपिंग और भीषण गर्मी से परेशान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार रात बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी सड़क पर उतर आए और बिजली व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।
सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि सड़क जाम कर सरकारी काम में बाधा न डालें और बिजली कर्मचारियों को अपना काम करने दें। साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर यातायात बाधित किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
पुलिस की समझाइश के बाद लोग सड़क से हट गए। इसके बाद बिजली विभाग की टीम ने इलाके में तकनीकी खराबी दूर करने का कार्य शुरू किया। लगातार पड़ रही गर्मी और बिजली की आंख-मिचौली से शहर के कई इलाकों के लोग परेशान बताए जा रहे हैं।












Sab Bhrasht hai