M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध किया,तो दंबगों ने भाई सहित तीन दोस्तों को पीट पीट कर किया अधमरा, एफआईआर दर्ज

हापुड़।

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कुछ युवकों को बहन के साथ छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर दंबग चार युवकों ने बाइक सवार तीन युवकों का रास्ता रोक लिया और उनके साथ लाठी-डंडों व लोहे के पंच से हमला कर दिया। इस मारपीट में एक युवक बेहोश हो गया। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक ने बताया कि उसकी तीन बहनें और दो भाई हैं। एक बहन की शादी हो चुकी है। जबकि एक बहन बीए की पढ़ाई कर रही है। छात्रा गांव से कुचेसर चौपला पर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए पैदल व साइकिल से आती-जाती है। कोचिंग सेंटर उसके गांव से करीब तीन किलोमीटर पड़ता है। गांव के अंकित, शिवांक, अभिषेक अक्सर उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ करते हैं। जब उसे इस बात का पता लगा तो उसने तीनों का विरोध किया। जिसके बाद आरोपियों ने उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। बीती 08 अक्टूबर की शाम को वह अपनी दुकान बंद कर दो युवकों के साथ बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। जब बाइक सवार तीनों युवक गांव के रास्ते में पहुंचे तो अंकित, रोहित, अभिषेक और शिवाँक ने बाइक को जबरन रोक लिया और गिरा दी। चारों युवकों ने तीनों के साथ जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों और लोहे के पंच से हमला कर दिया।

बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page