M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

बदमाश ने अपनी अपराधिक पृष्ठभूमि छिपाकर की शादी, पत्नी को पीटकर घर से निकाला, जान से मारने की धमकी का आरोप, दी तहरीर 

बदमाश ने अपनी अपराधिक पृष्ठभूमि छिपाकर की शादी, पत्नी को पीटकर घर से निकाला, जान से मारने की धमकी का आरोप, दी तहरीर
, हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र निवासी एक युवक ने अपने जीजा पर अपराधिक पृष्ठभूमि छिपाकर बहन से शादी करने व विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकालने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी प्रशांत चौधरी ने बताया कि उसकी बहन पुनिता की शादी वर्ष 2016 में हापुड़ के गांव असरा निवासी सचिन से हुई थी।
पीड़ित ने बताया कि आरोपी जीजा  और उसके परिजनों ने  अपराधिक इतिहास छिपाकर उन्हें गुमराह करते हुए शादी की है। आरोपी जीजा लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट समेत अन्य मामलों में जेल भी जा चुका है।शादी के बाद से ही युवक और उसके परिजनों ने उसकी बहन का उत्पीड़न करते हुए पिटाई करना शुरू कर दिया था।
कई बार उसकी बहन का गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। कई माह पूर्व आरोपी ने उसकी बहन को घर से निकाल दिया।
जिसके बाद से आरोपी लगातार उसे और उसकी बहन को फोन कर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page