M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

फर्जी लूट का खुलासा: पीड़िता बोली – कर्जदारों से सहानुभूति बंटोरने के लिए किया था लूट का नाटक

फर्जी लूट का खुलासा: पीड़िता बोली – कर्जदारों से सहानुभूति बंटोरने के लिए किया था लूट का नाटक

हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के ग्राम उपैड़ा में दिनदहाड़े घर में घुसकर कथित लूट की घटना फर्जी निकली । कॉलर द्वारा कर्ज देने वाले लोगों की सहानुभूति पाने के लिए लूट की झूठी सूचना दी थी।

जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ के उपैडा निवासी कॉलर कपिल कुमार ने पुलिस को सूचना दी गई कि दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा बैंक की किस्त लेने के बहाने कलेक्शन एजेण्ट बनकर दिनदहाड़े उनके घर में घुसकर 1.10 लाख रुपये व गहने लूटने की घटना कारित की गयी है।

एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि उक्त सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी बाबूगढ़ मय पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर जांच/छानबीन करने पर घटना संदिग्ध प्रतीत हुई तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चैक करने पर घर में किसी बाहरी व्यक्ति के आने-जाने के भी कोई पुष्टिकारक साक्ष्य नहीं पाये गये। आवेदक कपिल कुमार उपरोक्त को विश्वास में लेकर पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि उसके पिता ने वर्ष 2021 में ग्राम प्रधानी का चुनाव लड़ा था, जो वह हार गया था जिस कारण हम पर करीब 8-9 लाख रुपये का कर्जा हो गया था, कर्जदार बार-बार अपने रुपये मांग रहे थे। मेरी मां गांव की सुमन नाम की महिला के साथ स्वयं सहायता समूह चलाती है। दिनांक 30.07.2025 को हम लोग गांव उपैडा की इंडियन बैंक से 1,10,000/- रुपये निकालकर लाये थे, जिसमें से 90 हजार रुपये हमने समूह अध्यक्ष सुमन को दे दिये थे, बाकि बचे 20 हजार रुपये अपने खर्चे के लिये अपने घर ले आये थे, घर पर आते समय मेरे मन में लालच आ गया और कर्ज देने वालों की सहानुभूति पाने के लिए के लिये षड़यंत्र रचा कि आज-कल चोरों की अफवाह चल रही है, क्यों न चोरी की सूचना दे दी जाये। इसलिए मैंने घर पर आकर घर का सामान अस्त व्यस्त कर दिया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर गांव के आस-पास के काफी लोग आ गये, जिनके बहकावे में आकर मैंने झूठी सूचना पुलिस को दे दी थी। कपिल कुमार उपरोक्त ने भविष्य में पुनः ऐसा कृत्य न करने एवं क्षमा मांगते हुए माफीनामा प्रस्तुत किया है। पुलिस द्वारा शिकायतकर्ता को सख्त हिदायत दी गयी है कि भविष्य में उसके द्वारा इस प्रकार की पुनरावृत्ति की जाती है तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जायेगी।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page