M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

प्रमुख चौराहों पर ग्रीन नेट शेड लगाने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

प्रमुख चौराहों पर ग्रीन नेट शेड लगाने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

हापुड़ । सोमवार को पश्चिम उ0प्र0 संयुक्त व्यापार मंडल जिला हापुड़ ने भीषण गर्मी से आमजन को राहत दिलाने हेतु जिलाधिकारी महोदय के नाम एक ज्ञापन एसडीएम श्री शुभम श्रीवास्तव को सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान समय में पड़ रही भीषण गर्मी एवं तेज धूप के कारण वाहन चालकों, महिलाओं, बुजुर्गों, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। नगर के प्रमुख चौराहों एवं ट्रैफिक सिग्नलों पर रेड लाइट के दौरान लोगों को लंबे समय तक धूप में खड़ा रहना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती है।

जिला अध्यक्ष संजय डावर ने कहा कि हापुड़ नगर के तहसील चौराहा, मेरठ तिराहा एवं पक्का बाग मेरठ रोड सहित प्रमुख चौराहों पर प्राथमिकता के आधार पर ग्रीन नेट शेड लगाए जाएं। साथ ही गाजियाबाद की तर्ज पर अन्य प्रमुख ट्रैफिक सिग्नलों एवं व्यस्त चौराहों पर भी चरणबद्ध तरीके से यह व्यवस्था लागू की जाए।

मंडल के कोषाध्यक्ष ऋषभ गर्ग (हाइड्रो वालो)ने मांग कि ग्रीन नेट शेड लगने से भीषण गर्मी एवं लू से राहत मिलेगी तथा आमजन को बड़ी सुविधा प्राप्त होगी। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई।

एसडीएम शुभम श्रीवास्तव ने ज्ञापन प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को अवगत कराते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर मंडल से संरक्षक रविंद्रर गुप्ता, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित गोयल, जिला महामंत्री दीपक बंसल,जिला उपाध्यक्ष मोहित अग्रवाल (सुरुचि साड़ी),कानूनी सलाहाकार एडवोकेट सत्येंद्र गौड़, संघठन मंत्री अमन चुग, नगर अध्यक्ष गौरव गोयल (तेल वाले) आदि उपस्थित थे

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page