पुलिस परीक्षा में नकल करने के लिए प्राईवेट पार्ट में छिपाकर लाने वालें आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

पुलिस परीक्षा में नकल करने के लिए प्राईवेट पार्ट में छिपाकर लाने वालें आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मोबाइल बरामद
हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना पिलखुवा क्षेत्र में यूपी आरक्षी भर्ती परीक्षा केन्द्र में एक अभ्यार्थी नकल करने के लिए अपने प्राइवेट पार्ट में छिपाकर लाए मोबाइल को पुलिस ने बरामद कर अभ्यार्थी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार जिलें में सोमवार से यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में विभिन्न क्षेत्रों में परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। सोमवार से शुरू हुई परीक्षा में
केंद्र के बाहर मेटल डिटेक्टर, बायोमेट्रिक जांच और पुलिस की सघन चेकिंग की जा रही थी। पिलखुवा स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर एक अभ्यार्थी अपने प्राइवेट पार्ट में मोबाइल फोन को छिपाकर रूम में पहुंच गया और पेपर मिलते ही वह बाथरूम जाने के बहाने शौचालय में गया। जहां उसने मोबाइल पर प्रश्नपत्र और उसके उत्तर गूगल पर खोजने लगा। काफी देर तक बाहर न आने पर केंद्र स्टाफ को शक हुआ, जिसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने अभ्यार्थी को रंगे हाथों मोबाइल के साथ पकड़ लिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल चौहान ने बताया कि आरोपी अमरोहा निवासी सचिन को गिरफ्तार कर मोबाइल बरामद कर लिया।
उल्लेखनीय है कि एसपी ने मामले में लापरवाही मानते हुए हाफिजपुर थाना में तैनात दरोगा प्रेमचंद, दरोगा इरफान मोहम्मद, हेड कांस्टेबल नरेंद्र पाल, पिलखुवा थानें में तैनात हेड कांस्टेबल नीतू तोमर, सिपाही अजय कुमार और प्रवीन कुमार को निलंबित कर दिया।












Hey guys, seeing 7Win9 all over the place. Is it as good as they say? Anyone had a good run on there? Tell us your story! I’m thinking about making it my new favorite spot.7win9
Looking for ‘nesine at yarışı tahmin’? They have some good tips and predictions on Nesine for horse racing, worth checking out before placing your bets! nesine at yarışı tahmin
Thinking about joining the Okbet VIP club. Worth it? Any perks I should know about? Spill the tea! Join here okbet vip club.