M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
Hapur

प्रदेश कार्यसमिति में हापुड़ से तीन भाजपाई शामिल

ख़बर सुनें

प्रदेश कार्यसमिति में हापुड़ से तीन भाजपाई शामिल
हापुड़। भारतीय जनता पार्टी ने बृहस्पतिवार को प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। नई कार्यकारिणी में पिछली बार भी शामिल रहे राजेंद्र कुमार के साथ दो वरिष्ठ महिला कार्यकर्ताओं को जगह मिली है। इसमें पिलखुवा की लज्जारानी गर्ग और गढ़ की मीना सिंह को कार्य समिति सदस्य घोषित किया है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बृहस्पतिवार को प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की है। जिसमें जिले के तीन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है। धौलाना विधानसभा क्षेत्र के पिलखुवा नगर से वरिष्ठ नेता लज्जा रानी गर्ग, हापुड़ विधानसभा क्षेत्र से राजेंद्र कुमार और गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र से मीना सिंह को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। हापुड़ की तीनों विधान सभा सीटों से दो महिलाओं सहित तीन को स्थान मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इनमें पिलखुवा निवासी लज्जारानी गर्ग भाजपा की पुरानी नेता हैं और गत वर्ष भी कार्यसमिति सदस्य थीं। हालांकि पिलखुवा नगर पालिका परिषद चेयरमेन का चुनाव हार गई थीं। वे महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा की क्षेत्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय परिषद में चार बार सदस्य रही हैं। राजेंद्र कुमार भी लगातार कार्यसमिति सदस्य बने हुए हैं और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमृता कुमार के पति हैं।
सिंभावली निवासी मीना सिंह भी भाजपा की पुरानी कार्यकर्ता हैं और भाजपा की जिला कार्यकारिणी में रही हैं। वर्ष 2013 से भाजपा से जुड़ी रही हैं। वर्तमान में महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री और धौलाना मंडल की प्रभारी हैं। इसके अलावा प्रदेश महिला मोर्चा में भी रही हैं। संघ के लिए वे करीब 25 वर्षों से कार्य कर रही थीं। उनके कार्यसमिति सदस्य मनोनीत होने पर समर्थकों में खुशी की लहर है। इस संबंध में जिलाध्यक्ष उमेश राणा का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जिले के कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी में शामिल कर कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताया है। इस निर्णय से दूसरे कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल है।

Source link

Om Prime Estate

RCC Society in Hapur

JMS World School

Brainwaves International School

J P Public School

MH vivekanand Sr Secondary School

Kidzee

Delhi City School

SCM Global School

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page