M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी(लोहिया) के कार्यकत्ताओं ने अर्पित की पूर्व सीएम मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि

हापुड़। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी(लोहिया) के तत्वावधान में मोहल्ला श्रीनगर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों व नेताओं ने नेताजी मुलायम सिंह यादव के चित्र के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके द्वारा बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इफ्को निदेशक एवं वरिष्ठ नेता शीशपाल सिंह ने कहा कि एक साधारण किसान परिवार में जन्म लेने वाले नेताजी मुलायम सिंह यादव ने अपना राजनीतिक जीवन उत्तर प्रदेश में विधायक के रुप में शुरू किया। बहुत कम समय में ही नेताजी का प्रभाव पूरे प्रदेश में नजर आने लगा। वें 1967 में पहली बार विधायक चुने गए और मंत्री बने। वर्ष 1992 में उन्होंने सपा का गठन किया। नेताजी प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री व देश के एक बार रक्षामंत्री बने। प्रसपा जिलाध्यक्ष पदम सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को इटावा जिले के सैफई गांव में मूर्ति देवी व सुघर सिंह यादव के किसान परिवार में हुआ। उनकी पहचान एक धर्मनिरपेक्ष नेता की रही। जिसके चलते उन्होंने उत्तर प्रदेश में सामाजिक सदभाव को बनाए रखने में अपना साहसिक योगदान दिया। प्रदेश ही नहीं बल्कि सियासी दुनिया में मुलायम सिंह यादव को प्यार से नेताजी कहा जाता था। उनके द्वारा देश व प्रदेश की जनता के हित में किए सराहनीय कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। पूर्व विधायक गजराज सिंह व रालोद नेता नानक चंद शर्मा ने भी नेताजी के जीवन पर प्रकाश डाला।
इस दौरान प्रसपा के प्रमुख महासचिव अय्यूब सिद्दीकी, धीरज ठाकुर, ओमदत्त आर्य, मोहित नागर, रणवीर चौधरी, मनोज गुर्जर, रविंद्र चौधरी, सलीम सैफी, भगतराम, नो सिंह, शाहिद चौधरी, अनुज चौधरी, युदिष्ठर यादव, कमल सिंह, दीपिका चुग, वीरपाल चौधरी, हरिराज गुर्जर, पवन चुग, मुकेश कश्यप, बिजेंद्र सिंह, तेजवीर सिंह, संदीप कुमार उपस्तिथ रहे।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page