M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

पीएनबी के खाताधारक 1 अप्रैल से पहले कर लें ये काम वरना होंगे परेशान

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के खाताधारकों के लिए बड़ी खबर है। पीएनबी के पुराने आईएफएससी और एमआईसीआर कोड को 1 अप्रैल से बदल जाएंगे।  31 मार्च 2021 के बाद से ये कोड काम नहीं करेंगे। अगर आपको पैसे ट्रांसफर करने हैं तो उसके लिए आपको बैंक से नया कोड लेना होगा। पंजाब नेशनल बैंक ने पिछले दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter के जरिए इसकी जानकारी दी थी।

यह भी पढ़ें: जीएसटी लगने से कितना सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल का दाम?

देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक ने कहा है कि ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की पुरानी चेकबुक और IFSC/MICR Code 31 मार्च तक ही काम करेंगे। यानी एक अप्रैल से आपको बैंक से नया कोड और चेकबुक लेना होगा। ग्राहक अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18001802222/18001032222 पर फोन भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: निवेश से पहले इन पांच तरीकों से पहचाने पोंजी स्कीम

बता दें 1 अप्रैल 2020 को सरकार ने पीएनबी, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का मर्जर हुआ था। पीएनबी में मर्जर के बाद यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की सभी शाखाएं अब पीएनबी की शाखाओं के रूप में काम कर रही हैं। बैंक की 11,000 से अधिक शाखाएं और 13,000 से अधिक एटीएम अब कार्यरत हैं।

 

 

 

Source link

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page