News
परिवहन विभाग ने की 119 वाहनों की नीलामी, 27.72 लाख रुपये की हुई इनकम

परिवहन विभाग ने की 119 वाहनों की नीलामी, 27.72 लाख रुपये की हुई इनकम
, हापुड़ :
जिलें में थानों व संभागीय परिवहन विभाग में जब्त 119 वाहनों की नीलामी बुधवार को हुई । जिसमें विभाग को
27.72 लाख रुपये की हुई इनकम हुई।
बुधवार को एसडीएम रेनू की अध्यक्षता में एआरटीओ कार्यालय में थाना बाबूगढ़, गढ़मुक्तेश्वर, कोतवाली नगर, पिलखुवा, धौलाना और हाफिजपुर में जब्त हुए 119 वाहनों की नीलामी हुई। नीलामी में 17 बोलीदाताओं ने नीलामी में शामिल हुए। इससे अधिकतम बोली के रूप में 16.76 लाख रुपये प्राप्त हुए।
उधर एआरटीओ रमेश कुमार ने बताया कि निरुद्ध 17 वाहनों की नीलामी में 13 बोलीदाताओं ने भाग लिया और 10.96 लाख रुपये की बोली लगी।
नीलामी में सीओ ट्रैफिक जितेंद्र शर्मा, एआरटीओ रमेश चौबे, छवि सिंह चौहान, यात्रीकर अधिकारी प्रीति पाण्डेय सहित परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।











