M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

पत्नी पर शक के चलते गला दबाकर हत्या कर पत्नी का शव कुएं में फेंकने वालें हत्यारोपी पति को पुलिस ने भेजा जेल

पत्नी पर शक के चलते गला दबाकर हत्या कर पत्नी का शव कुएं में फेंकने वालें हत्यारोपी पति को पुलिस ने भेजा जेल

, हापुड़।

थाना सिम्भावली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह गांव के कुएं में मनमुनाट होने व पत्नी के चरित्र पर के चलते नींद की गोलियां खिलाकर गला दबाकर हत्या कर शव कुएं में फेंकने के आरोपी पति को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया ।

जानकारी के अनुसार थाना सिंभावली क्षेत्र के ग्राम वैट निवासी मोहम्मद आजाद ने 15 सितंबर को सिंभावली थाने में अपनी पत्नी गुलशन परवीन (35) की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

शुक्रवार सुबह कुएं से महिला का सड़ा-गला शव बरामद किया। शव की शिनाख्त लापता गुलशन
के रूप में हुई।



एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह ने बताया कि पुलिस ने जांच की तो पति पर शक हुआ,
जब पुलिस ने पति से सख्ती से पूछताछ की ,तो आरोपी पति ने बताया कि वह अपनी पत्नी पर शक करता था। उसकी शादी 15 साल पहले हुई थी। शक व गृहक्लेश के चलते उसने अपनी पत्नी गुलशन को पहले दूध में नशीली गोलियां मिलाकर खिला दी। जिसके बाद अपने एक सहयोगी के साथ उसकी रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी और हाथ पैर बांधकर उसका शव बोरे में भरकर रिक्शे में लाद कर ले गया और एक कुएं में फेंक दिया।
पुलिस ने आरोपी पति को जेल भेज दिया।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page